अल्पाईन स्कूल में बंसत पंचमी पर हवन यज्ञ करते हुए स्कूल के छात्र व अध्यापक- स्रोत- स्कूल ।
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में वसंत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। विद्यार्थियों ने भजनों का भी आयोजन किया गया। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य बिंदु व उप प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने बताया कि आज के दिन ऋतुराज वसंत का आगमन माना जाता है। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती के पूजन का आयोजन किया गया। स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर प्रेम लता जोशी ने सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों व स्कूल कर्मचारियों के लिए हवन आयोजन किया गया। हवन के पश्चात प्रसाद भी वितरित किया गया।