फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों की भी ऑनलाइन हाजिरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने 100 फीसदी हाजिरी ऑनलाइन लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

विद्या समीक्षा केंद्र पोर्टल पर लगेगी हाजिरी, अन्य रिकॉर्ड भी रहेगा
शिक्षा सचिव समेत मंत्री भी कर सकेंगे ऑनलाइन समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्कूलों में अध्यापकों के साथ अब विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी लगना शुरू हो गया है। यह हाजिरी विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके पोर्टल) पर लगाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस पोर्टल पर सभी हाजिरी को 100 फीसदी लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
इन दिनों जिला सोलन में सिर्फ गर्मी की छुट्टियों वाले स्कूल ही चल रहे हैं। सर्दियों वाले स्कूलों में छुट्टियां हैं। शिक्षा विभाग ने नए सत्र से इस पर पूरी तरह से काम करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आधुनिक विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) स्कूलों का निरीक्षण और अन्य जानकारी के लिए को शुरू किया है। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यालयों का पूरा रिकॉर्ड अपलोड होगा। हर छात्र का अलग से डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों की हाजिरी समेत अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट भी ऑनलाइन अपलोड होगी।
विज्ञापन

इस समय अध्यापकों की बायोमिट्रिक और वीएसके दोनों माध्यम से हाजिरी लग रही है। अब विद्यार्थियों की हाजिरी भी इसमें शुरू कर दी है। इसके लिए एक फॉर्मेट बनाया गया है। इसमें हर छात्र और अध्यापकों से जुड़ी करीब 35 जानकारियां मांगी गई हैं। पहली से 12वीं तक प्रत्येक छात्र के अलग-अलग निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी दी जाएगी। इससे प्रत्येक छात्र की मॉनिटरिंग भी होगी।
छात्रों की हाजिरी, गैर हाजिरी, स्कूल छोड़ने की जानकारी भी इसमें दर्ज करनी होगी। शिक्षा सचिव समेत शिक्षा मंत्री इसकी समीक्षा ऑनलाइन कभी भी कर सकते हैं। इसको लेकर स्कूलों के अध्यापकों और विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड समय-समय पर अपडेट रखना होगा। शिक्षा विभाग ने अध्यापकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर पूरा रिकॉर्ड समय-समय पर अपडेट करना होगा। स्कूलों में अब शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को समय पर आना ही होगा। उनकी हाजिरी वीएसके से दर्ज की जाएगी। इसमें समय और लोकेशन अपने आप आ जाएगी। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकता है।
विज्ञापन

विद्या समीक्षा केंद्र के तहत काम शुरू हो गया है। अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी लगनी शुरू हो गई है। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसमें उन्हें वीएसके पोर्टल पर सौ फीसदी हाजिरी लगाने को कहा गया है। इसकी समीक्षा शिक्षा सचिव समेत शिक्षा मंत्री भी ऑनलाइन कर रहे हैं।
-राजकुमार पराशर, उप जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें