फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तंबाकू से शरीर को नुकसान के साथ पहुंचती है है मानसिक क्षति

Fri, 31 May 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की के लड़ोग स्कूल में तंबाकू निषेध पर रैली निकाल जागरूक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जिलेभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

आईटीआई में स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रशिक्षुओं को किया जागरूक
तंबाकू के दुष्प्रभावों की भी दी जानकारी, कई जगह निकाली गई रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। तंबाकू के सेवन से शरीर को नुकसान के साथ-साथ मानसिक क्षति भी पहुंचती है। इसलिए तंबाकू का सेवन करना हानिकारक है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने की। इसके अलावा जिलेभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं, विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। वहीं कई स्कूलों की ओर से जागरूकता रैली भी निकाली गई।
वहीं, आईटीआई सोलन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से तंबाकू के उपयोग के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम किया जाता है। प्रदेश में तंबाकू पर सरकार की ओर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि तंबाकू से जहां व्यक्ति को शारीरिक नुकसान होता है। वहीं मानसिक रूप से भी क्षति पहुंचती है। तंबाकू सेहत के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

कार्यशाला में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट वैशाली शर्मा, डीसीसी समन्वयक राधा समेत करीब 135 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। वहीं, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ फार्मेसी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान चांसलर नामित सुरेश गुप्ता ने मानव कल्याण के लिए इस तरह की पहल आयोजित करने के लिए विभाग को बधाई दी। साथ ही समाज में इसकी जागरूकता को बढ़ाने पर बल दिया। उधर, राजकीय उच्च विद्यालय आंजी में शुक्रवार को तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा और इको क्लब की प्रभारी तरसेम कुमारी ने गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव की जानकारी दी।
विज्ञापन


इनसेट
रैली निकाल बच्चों ने किया जागरूक
अर्की (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा की अध्यक्षता में बाजार में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली विद्यालय प्रांगण से लेकर चौरंटू बाजार तक निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर दिखाकर और नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। अध्यापिका सरोज कुमारी ने बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें