All three theft accused arrested by Nalagarh police
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने हिमुडा कॉलोनी से चोरी की जिंक और कॉपर के फ्रेमों के तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने चोरी के कुछ फ्रेम भी बरामद किए हैं। नालागढ़ के हिमुडा कॉलोनी में ठेकेदार का कार्य चला हुआ है।
कॉलोनी के एक कमरे में ठेकेदार ने जिंक और कॉपर की फ्रेम रखी थीं। पांच दिन पहले यहां से यह चोरी हो गई थी। करीब डेढ़ लाख की फ्रेम जैसे ही चोरी हुई तो ठेकेदार ने नालागढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने इस मामले में पसालड़ा निवासी नरेश कुमार, बलविंद्र कुमार और धर्मपाल को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है। इन तीनों आरोपियों ने चोरी की फ्रेम कबाड़ी को बेच दी थी जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने आरोपी दबोचने की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।