फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अस्पताल में भर्ती सभी अध्यापकों को मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर किया गया था भर्ती
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने निजी होटल से भरे सैंपल

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती अध्यापकों को छुट्टी मिल गई है। अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। वीरवार को उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया। समग्र शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी अध्यापक ठीक है। सभी शिविर के अंतिम दिन मौजूद रहे। पोस्ट टेस्ट के साथ शिविर का समापन हुआ है। जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा जिला सोलन की ओर से निजी होटल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 11 अध्यापकों की तबीयत बिगड़ गई थी। बुधवार को सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने भर्ती किए गए सभी अध्यापकों के सैंपल भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजे है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मिक्स वेज व खाने के सैंपल मौके से लिए है। जिसकी जांच के बाद खुलासा होगा कि अध्यापकों की बीमार होने का क्या कारण रहा है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में 11 अध्यापक फूड पॉइजनिंग की शिकायत लेकर आए थे। सभी को वीरवार को छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें