बद्दी(सोलन)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बद्दी के फेस-तीन में चोरों ने एक कार के चारों टायर चोरी कर लिए। वारदात का पता शनिवार सुबह उस समय चला, जब कार मालिक वाहन लेकर जाने के लिए बाहर निकला। शिकायतकर्ता जगत पाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार हाउस नंबर 358 के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वह कार के पास पहुंचे तो उसके चारों टायर गायब थे। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति रात के समय कार में आते दिखाई दे रहा है। आरोपी कार के चारों टायर खोलकर अपनी गाड़ी में रखता है और वहां से फरार हो जाता है। हालांकि अंधेरा होने के कारण वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिखाई दे सका। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद