फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ओपन वर्ग में अजय कुमार व निकिता रहीं अव्वल

Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के जगातखाना में आयोजित क्राॅस कंट्री दौड़ में विजेता रहे ​धावक को मेडल पहनाकर सम्मानित कर
विज्ञापन
जगातखाना में हुई जिलास्तरीय क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की तरफ से क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता गांव जगातखाना में हुई। समाजसेवी नरेंद्र सैणी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ओपन पुरुष वर्ग में अजय कुमार पहले, रविंद्र दूसरे और मनीष तीसरे स्थान पर रहा। ओपन महिला वर्ग में कुमारी निकिता पहले और छाया कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर 20 पुरुष वर्ग में दयानंद पहले, दीदार सिंह दूसरे और संभव शर्मा तीसरे स्थान पर और अंडर-20 महिला वर्ग में भारती ने पहला और गुरलीन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 पुरुष वर्ग में शिवांश ने पहला, मोहित ने दूसरा और अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 महिला वर्ग में वंशिका पहले, अंशिका दूसरे और चांदनी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-16 पुरुष वर्ग में अमित चौहान को पहला, मनिंद्र सिंह को दूसरा और पीयूष राणा को तीसरा स्थान मिला। अंडर-16 महिला वर्ग में दीया सैनी पहले, प्राची को दूसरे और मुस्कान को तीसरे स्थान पर रही। संघ के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता सफल रही। प्रतियोगिता में जिला सोलन के लगभग 75 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रो. रणजोध, डॉ. कमल, तीर्थ चंद शर्मा, डीपी, सुमित कुमार, संजीव कुमार, राजिंदर कुमार, खेलो इंडिया सेंटर कबड्डी कोच संजीव ठाकुर, जिला सोलन एथलेटिक कोच ज्योति व सरोज इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें