बीटीटीआई झाड़माजरी में आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। झाड़माजरी स्थित बीटीटीआई में आतंरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के बैडमिंटन के युगल वर्ग में अजय व अमित विजेता रहे। वहीं, बलंत व अश्वनी की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता के एकल वर्ग मं अशोक विजेता व बलवंत उपविजेता रहे। टेबल टेनिस वर्ग में जयदीप अग्रवाल विजेता रहे। कैरम बोर्ड में बलवंत व अजय की जोड़ी विजेता रही। रस्साकशी में जयदीप अग्रवाल की टीम विजयी रही। बैडमिंटन के महिला वर्ग में रीनू ने बाजी मारी। उधर, प्राचार्य जयदीप अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक होती है। भविष्य में इस तरह के प्रतियोगिता नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।