फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एटक से जुड़ी यूनियनों ने कंपनियों में लगाए झंडे

Wed, 01 May 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पंजेहरा स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी गेट सभा में भाग लेते कामगार।संवाद
विज्ञापन
सभाएं कर कामगारों को मजदूर विरोधी नीतियां बताईं
विज्ञापन

बीबीएन के उद्योगों में मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बीबीएन में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) से संबंधित सिद्धार्ता सुपर स्पिनिंग मिल वर्कर यूनियन खेड़ा, अंबुजा सिमेंट वर्कर यूनियन नवांग्राम, शिवालिक हैचरी कर्मचारी यूनियन पंजेहरा व भोजिया डेंटल काॅलेज इंप्लाइज यूनियन भुड्ड में बुधवार को पहली मई को अपने संस्थानों के गेट पर सभाएं कीं और लाल झंडा फहराया। इस दौरान शिकागो, अमेरिका में शहीद हुए मजदूरों को याद किया गया।
एटक के प्रदेश उपप्रधान नरेश घई, जिला प्रधान सतीश शर्मा, एटक नेता दलीप राणा, गजेंद्र तिवारी, शिवधारी, लाल वचन, श्यामलाल, कमल किशोर, जसमेर सिंह, जरनैल सिंह, मदन लाल, चमन लाल, राज कुमार, मजदूर नेताओं ने सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर नेता नरेश घई व सतीश शर्मा ने मजदूर आंदोलनों के इतिहास को बताते हुए वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से चार कानून लाने की आलोचना की। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए एक जुट हों और आने वाले चुनावों में मजदूर विरोधी, जनतंत्र विरोधी व नागरिक अधिकार विरोधी सरकार को सत्ता से अपना वोट देकर बेदखल करें। बीबीएन क्षेत्र में श्रम कानून की सख्ती से पालना की भी मजदूर नेताओं ने मांग की। सैकड़ों मजदूरों ने इन सभाओं में भाग लिया।

पंजेहरा स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी गेट सभा में भाग लेते कामगार।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें