फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 16 प्रतिभागियों ने पास की परीक्षा

विज्ञापन
यूको आरसेटी सोलन में मंगलवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन मौजूद प्रतिभागी। स्रोत: यूको आरसेटी
विज्ञापन
यूको आरसेटी में 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन में आयोजित कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन किया गया। इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 20 प्रतिभागियों में से 16 पास हुए। सफल प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। प्रमाणपत्र मिलने के बाद प्रतिभागियों को भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण लेने में आसानी होगी। इस दौरान प्रतिभागियों को कृषि की नई तकनीकों, मधुमक्खी पालन, और मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को अधिक पैदावार और अधिक मुनाफे के लिए फसलों की बेहतरीन किस्मों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें मार्केट मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट, बुक कीपिंग, बिजनेस प्लान बनाना जैसे व्यावहारिक कौशल सिखाए गए। कार्यक्रम में उद्यमिता विकास और व्यक्तिगत विकास पर भी जोर दिया गया, ताकि युवाओं का कृषि क्षेत्र में रुझान बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सकें। परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया और स्टाफ के सदस्यों ने भविष्य में अच्छा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। निदेशक ने बताया कि आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आचार-पापड़ बनाना, महिला दर्जी, ब्यूटी पार्लर जैसे विषय शामिल होंगे।इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए यूको आरसेटी के टेलीफोन नंबर 98164-79180 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें