फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसानों ने टमाटर, शिमला मिर्च की पनीरी लगाने की तैयारी की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त बीज खरीद करने की सलाह
विज्ञापन

विभाग भी अनुदान पर प्रदान करेगा बीज, निदेशालय भेजी जाएगी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के किसानों ने शिमला मिर्च की पनीरी लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जनवरी से फरवरी तक शिमला मिर्च और उसके बाद टमाटर की पनीरी किसान तैयार करेंगे। वहीं कृषि विभाग ने भी इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। किसानों को हिदायत दी है कि विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त बीज की ही खरीद करें। इसके अलावा निजी दुकानों से बीज खरीद पर इसका बिल आवश्यक लें।
जानकारी के अनुसार हर वर्ष बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाले बीज के साथ घटिया किस्म का बीज भी आता है जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। विभाग ने मान्यता प्राप्त बीज की बिल समेत खरीद करने की हिदायत दी है। जिला कृषि विभाग भी किसानों को अनुदान पर टमाटर और शिमला मिर्च का बीज प्रदान करेगा जिसकी मांग निदेशालय को भेजी जाएगी। मांग के अनुसार किसानों के लिए बीज की सप्लाई भी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. देवराज कश्यप ने किसानों को सलाह दी है कि यदि बीज खरीदना हो तो विभाग के केंद्र से खरीदें। विभाग के केंद्रों में लोगों को बीज सस्ता मिलेगा। यदि किसान बाजार से बीज की खरीद कर रहे हैं तो मान्यता प्राप्त बीज की खरीद के साथ उसका बिल भी साथ लें। इन दिनों किसान पनीरी तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे कोहरे से पनीरी को बचा कर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें