सोलन। यूको आरसेटी ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को मशरूम उगाने का प्रशिक्षण दे रहा है। बटन और ढिंगरी मशरूम उगाना सिखाया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षुओं को मशरूम उगाने के लिए आवश्यक सामग्री, कंपोस्ट तैयार करना, बीज की गुणवत्ता, नमी, तापमान और स्वच्छता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। प्रशिक्षुओं को मशरूम अनुसंधान केंद्र का दौरा भी करवाया गया। विशेषज्ञ ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके अपनाने से उत्पादन की गुणवत्ता और पैदावार बेहतर होती है। मशरूम की फसल को कीटों से बचाव की भी जानकारी दी। यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने कहा कि मशरूम की खेती में आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान उत्पादन और आय दोनों बढ़ा सकते हैं।