फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लगातार बढ़ रहे तापमान से कृषि विशेषज्ञ चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। लगातार बढ़ रहे तापमान से गेहूं की फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है। तापमान 15 मार्च तक 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। ऐसे में गेहूं की फसल खराब होने की संभावना बढ़ गई है। अगर तापमान इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो एक तो गेहूं की फसल समय से पहले ही सूख जाएगी और पैदावार कम होगी।इस वर्ष मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी शुरू हो गई है। ग्लोबल वार्मिंग का सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ने लगा है। नालागढ़ में 11 हजार हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की फसल बोई जाती है। यही नहीं 900 हेक्टेयर जमीन पर कृषि विभाग ने किसानों और सरकारी फार्मों पर प्रमाणित बीज लगाया है। यह बीज अगले वर्ष किसान अपने खेत में बोएंगे, लेकिन लगातार बढ़ रहा तापमान इस फसल के लिए प्रतिकूल असर डाल रहा है। बद्दी और नालागढ़ में तापमान 30 से ऊपर जा रहा है। वर्तमान में गेहूं की ग्रेन फोरमेशन (डफ) स्टेज चली हुई है। ऐसे में अगर तापमान बढ़ जाता है तो इससे गेहूं के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। दाना पतला पड़ जाएगा। किसान अमर चंद ठाकुर, मुकेश, सोढ़ी राम, सुच्चा सिंह, साध राम, सतविंद्र सिंह, विनोद ठाकुर, अवतार सैणी, देवराज चौधरी ने बताया कि मार्च माह में लगातार बढ़ रहा तापमान किसानों की चिंता का कारण बना हुआ है। अधिक तापमान से गेहूं की फसल समय से पहले ही सूख जाएगी और पैदावार कम होगी। उधर, कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्च में अगर 30 से 32 डिग्री तापमान अधिक होता है तो इसका असर गेहूं की फसल पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें