संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र डेढ़घराट के वैज्ञानिक डॉ. सीमा और डॉ. राजेश ने आंजी सुनारा, कशमाडी व डुमैहर गांवों का दौरा किया। किसानों ने अपने गांव की खेती और बागवानी समस्याओं को वैज्ञानिकों के सामने रखीं। आंजी सुनारा गांव के युवा नौकरी छोड़कर फूलों की खेती करके अच्छी आमदनी कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि पानी की कमी होने के कारण फूलों का उत्पादन क्षेत्रफल नहीं बढ़ा पा रहा। इसलिए उन्होंने वैज्ञानिकों से अनुरोध किया कि वह मंत्रालय को समस्याओं के बारे में अवगत करवाएं। गांव के युवा अजय वर्मा अक्षय वर्मा व संदीप वर्मा ने बताया कि वह कारनेशन, ग्लेडियोल्स जैसे फूलों की खेती करते हैं। पानी की समस्या होने के कारण खेती में बहुत सी समस्याएं भी आती हैं। वार्ड सदस्य पूजा वर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का बताया कि उनके गांव में पहली बार विभाग की तरफ से ऐसा पहला कार्यक्रम हुआ है। इसमें वैज्ञानिक गांव व खेतों में आकर उनकी फसल समस्याओं को देखकर उनका समाधान कर रहे हैं।