फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में धान और मक्की की कटाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों की अच्छी पैदावार से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र में किसानों ने मक्की और धान की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। इस बार समय पर हुई मानसूनी बारिश से किसानों को धान और मक्की की बंपर पैदावार मिलने की उम्मीद जगी है। नालागढ़ क्षेत्र में करीब 4,000 हेक्टेयर जमीन पर मक्की और 6,000 हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल लगाई गई हैं। हालांकि, इस सीजन धान और मक्की में रोग का प्रकोप भी देखने को मिला, लेकिन समय-समय पर हुई बारिश और किसानों की देखभाल से फसल संभल गई।
मझोली के किसान सूच्चा सिंह और दभोटा के किसान सुरमुख सिंह ने बताया कि इस वर्ष पैदावार काफी अच्छी है। कटाई का काम भी तेजी से चल रहा है। वहीं, किरपालपुर के किसान मदन चौधरी और नंदपुर के अमर चंद ठाकुर ने बताया कि धान पर वायरस का हमला हुआ था, लेकिन सही समय पर कीटनाशकों का छिड़काव करने से फसल को बचा लिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नालागढ़ की ढांग निहली और उपरली पंचायतों में कम बारिश के कारण फसल प्रभावित हुई थी लेकिन इस बार अच्छी उपज होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
3 अक्तूबर से खुलेंगे धान खरीद केंद्र
सिविल सप्लाई विभाग ने नालागढ़ और बद्दी में 3 अक्तूबर से धान खरीद केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। यह खरीद नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी और बद्दी के मलपुर केंद्र में होगी। किसानों को फसल बेचने के लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। धान की खरीद पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें