फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों ने श्रम कार्यालय का किया घेराव

Tue, 23 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में रेलवे पार्ट बनाने वाले एक उद्योग के कर्मचारियों ने उद्योग प्रबंधन के साथ-साथ श्रम विभाग पर निशाना साधते हुए घेराव किया। कर्मचारी सुबह श्रम कार्यालय के बाहर पहुंच गए। कामगार यूनियन की अगुवाई में नारेबाजी करने लगे और श्रम कार्यालय का घेराव कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि कामगारों को पांच माह का वेतन नहीं मिला है। उद्योग प्रबंधन पर श्रम उत्पीड़न के अलावा श्रम कार्यालय में सुनवाई न किए जाने के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कामगार यूनियन प्रधान सुरेश पाल, उपप्रधान तिलक ठाकुर, सचिव जोगिंद्र कुमार, सहसचिव बग्गा राम, प्यार चंद, प्रेम चंद, दीप, राम पासी, राम कुमार, विकास, बली राम, सुभाष, अनिल, ओम सहित अन्य कामगारों ने कहा कि उद्योग प्रबंधन ने अप्रैल से लेकर अगस्त महीने तक का कामगारों का वेतन नहीं दिया है। कामगारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों ने कामगारों का पीएफ और ईएसआई हड़पने का आरोप भी कंपनी प्रबंधन पर लगाया है। दावा किया कि एक साल से यह पैसा जमा नहीं करवाया गया है। ईएसआई जमा न होने के चलते कामगार ईएसआईसी के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग में श्रम कानूनों का उल्लंघन होने के बावजूद श्रम विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। कामगारों ने चेताया कि जब तक श्रम विभाग कार्रवाई नहीं करता या उन्हें वेतन और पीएफ का लाभ नहीं मिलता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

शिकायत को लेकर कार्रवाई होगी: श्रम अधिकारी
उधर, श्रम अधिकारी बद्दी मनीष करोल ने कहा कि उद्योग के कामगारों की शिकायत को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उद्योग प्रबंधन को इसके लिए कार्यालय बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि श्रम नियमों की अनुपालना हर उद्योग प्रबंधन का कत्र्तव्य है। उन्होंने कि अगर प्रबंधन दोषी पाया जाता है तो उनपर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें