फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेना पर कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से भारतीय सेना को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन ने परवाणू में पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा ने की। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, कसौली मंडल अध्यक्ष बब्बू अत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारतीय सेना देश की आन-बान और शान है तथा सेना के सम्मान के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें