फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कामगारों ने कंपनी गेट पर की तोड़फोड़, सिक्योरिटी गार्ड पत्थर लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर भी किया पथराव, बढ़े हुए वेतन की मांग पर अड़े कामगार
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने पर मामले को किया शांत, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के भटोली औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कामगारों ने पथराव कर दिया। जिस समय पथराव हुआ, उस दौरान कंपनी में कुछ कामगार ड्यूटी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी का गेट और सिक्योरिटी रूम के शीशे तोड़ दिए। एक सुरक्षा कर्मी भी पत्थर लगने से घायल हो गया।
कंपनी के कामगार बढ़े हुए वेतन की मांग कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में कामगार कंपनी के गेट पर नारेबाजी कर रहे थे। कामगारों के आक्रोश को देखते हुए कंपनी प्रबंधकों ने पुलिस को बुला लिया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गेट को खाली कराने लगी तो कामगार भड़क गए। कामगारों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कंपनी के अंदर चली गई, लेकिन कामगार पथराव करते रहे। सिक्योरिटी रूम के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान एक सुरक्षा कर्मी को भी पत्थर लगा और वह घायल हो गया। करीब दस मिनट तक पत्थरबाजी होती रही। कामगारों ने कंपनी के अंदर जाने का भी प्रयास किया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा और उसके बाद मामले को शांत किया। कुछ महिला कामगार अपने घर को वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी संजीव कुमार भाटिया, डीएसपी योगराज चंदेल, तहसीलदार सतेंद्र सिंह, चैंबर ऑफ काॅमर्स के पांवटा साहिब के सलाहकार देवव्रत यादव ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले को शांत कराया। उन्होंने कामगारों की कंपनी प्रबंधकों के साथ बैठक कराई। कामगारों की सभी मांगों को पूरा कर दिया गया। दोपहर बाद कंपनी को सुचारु रूप से चालू कर दिया गया। उधर, एएसपी संजीव कुमार भाटिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपद्रव मचाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें