फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ओवरटाइम कम देने पर भड़के दवा कंपनी के कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
कामगारों ने दोपहर 1:00 बजे तक कंपनी में रखा काम बंद
विज्ञापन

जीएम के आश्वासन पर दोबारा से काम पर लौटे कामगार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र भटोली कलां में एक दवा कंपनी में कामगारों को ओवरटाइम काट कर दिया गया, जिससे कामगार भड़क गए। बुधवार सुबह कामगारों ने काम बंद करके प्रदर्शन किया। सुबह 9:00 बजे से ही कामगारों ने गेट पर धरना दिया और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कामगारों ने बताया कि ओवरटाइम का 500 से लेकर लेकर एक हजार रुपये तक काट कर दिया गया। ऐसा उनकी कंपनी में पहली बार हुआ। इस बारे में कंपनी प्रबंधकों ने कोई जानकारी भी नहीं दी। कामगारों ने कहा कि काफी समय से ओवरटाइम करते आ रहे हैं, जब ओवरटाइम का पैसा नहीं देना था तो कंपनी ने अधिक समय काम क्यों करवाया। दोपहर 12:00 बजे तक कंपनी के किसी भी अधिकारी ने कामगारों से बात नहीं की। जब कामगार अपनी मांग पर अड़े रहे तो कंपनी के जीएम ने कामगारों को पूरा पैसा देने का आश्वासन दिया उसके बाद सभी कामगारों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें