नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नालागढ़ इकाई ने कॉलेज का गेट बंद करवाकर विरोध-प्रदर्शन किया। फीस वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। एबीवीपी के उपाध्यक्ष योगेश ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में की गई भारी वृद्धि से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय एवं कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बढ़ाई गई भारी फीस को भी वापस लेने की मांग उठाई गई। छात्र संघ चुनाव को शीघ्र बहाल करने की मांग की।