फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीमेंट कंपनी के खिलाफ आंदोलन तेज, 39वें दिन भी जारी रहा अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लास्टिंग के विरोध में भड़के ग्रामीण, मुख्यमंत्री से कंपनी के बोर्ड ऑफ मेंबर्स को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सीमेंट उद्योग एवं माइनिंग प्रभावित मंच के नेतृत्व में अंबुजा अदाणी सीमेंट कंपनी की अनियंत्रित ब्लास्टिंग के खिलाफ धरना मंगलवार को 39वें दिन में प्रवेश कर गया। धरना स्थल पर प्रभावित परिवारों ने क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। मंच के राज्य संयोजक संदीप ने 5 जनवरी को संघोई धार क्षेत्र में हुई भारी ब्लास्टिंग की निंदा करते हुए कहा कि दोपहर के समय हुए धमाकों से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। मंच ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ मेंबर्स को बर्खास्त किया जाए और दोषी अधिकारियों को पद से हटाया जाए। उन्होंने जानलेवा ब्लास्टिंग मामलों में एफआईआर और न्यायिक जांच की मांग दोहराई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें