फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के खिलाफ बद्दी में प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कट और खराबी के चलते बरोटीवाला सब डिविजन के लोर बटेड और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कट और खराबी के चलते बरोटीवाला सब डिविजन के लोर बटेड और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बोर्ड अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली की आपूर्ति सही नहीं की सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बिजली के आए दिन गुल रहने से परेशान ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली के विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवा समाजसेवी संजीव शर्मा के नेतृत्व में गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उद्योगों को राहत देते हुए घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली में कटौती किए जाने के आरोप तक लगाए हैं।
 
स्थानीय संजीव शर्मा, राकेश, बलवंत, सुरेंद्र और आशीष ने बताया कि कुछ दिनों से बिजली की आंख मिचौनी ग्रामीणों के लिए समस्या बनी हुई है। विभाग की ओर से शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्रीय योजना के तहत 28 करोड़ रुपये से बददी डिविजन में बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए खर्च किया है। लेकिन इसका क्या लाभ मिल रहा है। विभाग की इस लच्चर कार्यवाही के चलते लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। अधिकारी सुदेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भीषण तूफान और बारिश से तकनीकी खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस समस्या को हल किया जा रहा है।a
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें