फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धमाके के बाद टूटे खिड़कियों के शीशे बदलने की उठाई मांग

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकस्रोत; लीग
विज्ञापन
बीबीएन पूर्व सैनिक लीग ने प्रशासन से उठाई मांग
विज्ञापन

ईसीएचएस और कैंटीन भवन को पहुंचा था नुकसान
पूर्व सैनिक सामुदायिक परिसर से हटेंगे अवैध खोखे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की नालागढ़ में मासिक बैठक प्रधान शिव लाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों के हितों और सुरक्षा पर चर्चा के साथ-साथ हाल ही में पुलिस परिसर के समीप हुए धमाके पर गहरा रोष प्रकट किया गया। लीग ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की पुरजोर मांग की है। लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने बताया कि 1 जनवरी को पुलिस परिसर के पास हुए धमाके के कारण ईसीएचएस और कैंटीन भवन को क्षति पहुंची है। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि भवन की 10 खिड़कियों के शीशे टूट गए। इस संबंध में एसडीएम और पुलिस प्रशासन को लिखित सूचना दे दी गई है। लीग ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त शीशों को तुरंत बदला जाए और परिसर के आसपास से अवैध खोखे व संदिग्ध व्यक्तियों को हटाया जाए।

जल्द होगा ईसीएचएस का औपचारिक उद्घाटन
अध्यक्ष ने जानकारी दी कि ईसीएचएस केंद्र सुचारु रूप से शुरू हो गया है और जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपने कार्ड समय पर ट्रांसफर करवाने और उद्घाटन समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांचे पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य
बैठक के दौरान ग्लोबल हॉस्पिटल बद्दी के सहयोग से परिसर में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने अपनी सेहत की जांच करवाई। लीग ने इस सामाजिक पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। बैठक में लीग के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कई गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें