फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में बारिश और ओलावृष्टि के बाद सुहावना मौसम, पर्यटकों ने हिल स्टेशन गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बाहरी राज्यों के वाहनों की लगी रही लंबी कतारें, सभी होटल पैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली में वीरवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम फिर से सुहावना हो गया है। वीकेंड पर मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। शुरुआत से ही कसौली के होटलों और होम-स्टे में शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी जा रही है। शुक्रवार से बाहरी राज्यों के पर्यटक पहुंचने लगे हैं, जिससे शहर की पार्किंग पूरी भर गई। होटल कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं क्योंकि अगले तीन दिनों के लिए अधिकांश होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। कभी धूप तो कभी बादलों की लुका-छिपी के बीच पर्यटक हल्की ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तापमान को नियंत्रित रखा है, जो बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण बना हुआ है। हाईवे पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के नंबर प्लेट वाले वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कसौली पहुंचने वाले पर्यटक मंकी पॉइंट और सनसेट पॉइंट पर ठंडी हवाओं के बीच सूर्यास्त का नजारा लेना नहीं भूल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें