फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सूखे ने रोकी मटर के बाद अब आलू की बिजाई, बीज की मांग घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में आलू बीज के कम पहुंचे रहे खरीदार, 44 रुपये प्रति किलो दिया जा रहा कुफरी ज्योति आलू
विज्ञापन

कंडाघाट और कुनिहार में रहती है सबसे अधिक मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में सूखे की मार अब किसानों की आलू की फसल पर भी पड़ रही है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण खेत सूखे पड़े हैं, जिससे किसान आलू लगाने में कम रुचि दिखा रहे हैं। इससे पहले किसान सूखे के चलते मटर की बिजाई भी नहीं कर पाए थे। सब्जी मंडी सोलन में आलू का बीज (कुफरी ज्योति) आए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन खेत में नमी की कमी के कारण बीज के खरीदार बहुत कम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी में आलू बीज 44 रुपये प्रति किलो तक दिया जा रहा है। जिला सोलन के कंडाघाट और कुनिहार क्षेत्रों में आलू के बीज की रोपाई और मांग सबसे अधिक रहती है। सोलन जिले में आलू की बिजाई आमतौर पर दिसंबर और जनवरी माह में की जाती है। हालांकि बीबीएन क्षेत्रों में फरवरी माह में भी यह कार्य किया जाता है। कृषि विभाग ने भी बुआई के लिए सभी कृषि खंडों से बीज की डिमांड मांगी थी, जिसके बाद पूरे जिले से 900 क्विंटल बीज की मांग मिली थी, लेकिन सूखे के कारण अब कृषि खंडों से भी बहुत कम किसान बीज लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बीज खरीदने नहीं पहुंच रहे किसान
सब्जी मंडी के आढ़ती हेमंत साहनी और आशीष ठाकुर ने बताया कि उनके पास आलू का बीज पर्याप्त मात्रा में पहुंच गया है, लेकिन सूखे के चलते किसान खरीद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बारिश होने के बाद आलू के बीज की मांग में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें