फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गैस बुकिंग के बाद सिलिंडर किसी और उपभोक्ता को दे दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी की गैस एजेंसी में धांधली के लगे आरोप, बैरंग लौटे उपभोक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगरी बद्दी में घरेलू गैस की कमी से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बावजूद निर्धारित 25 दिन में सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता में भारी नाराजगी है। झाड़माजरी निवासी सुरेश देवी, सोमनाथ, मनीष ठाकुर और अनिल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार गैस बुकिंग करवाई थी, लेकिन जब वे बुकिंग की रसीद लेकर एजेंसी पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम का सिलेंडर पहले ही आवंटित हो चुका है। इससे लोग बिना सिलेंडर के ही वापस लौटने को मजबूर हुए। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके नाम से बुकिंग होने के बाद सिलेंडर अन्य को दिया जा रहा है, जिससे कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। खाड़ी देशों में युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके बाद सरकार ने 25 दिन का बुकिंग गेप तय किया था, लेकिन बद्दी में इसका पालन नहीं हो रहा। इस समस्या का असर औद्योगिक इकाइयों पर भी पड़ रहा है, जहां कर्मचारियों की कमी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आपूर्ति विभाग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इंडियन ऑयल कंपनी के सेल्स हेड कार्तिक गुप्ता ने कहा कि मामले की पूरी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें