-सिटी स्पोर्ट्स-
कुमारहट्टी में हिमाचल जूनियर बैडमिंटन लीग के दूसरे चरण का आयोजन
लड़कों के अंडर-15 एकल मुकाबले में हन्नी ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। हिमाचल जूनियर बैडमिंटन लीग के दूसरे चरण में कई मुकाबले खेले गए। राजा वीरभद्र सिह मल्टीपर्पज स्पोर्टस कांप्लेक्स कुमारहट्टी में हुए मुकाबलों में लड़कों के अडर-11 एकल मुकाबले में रियाश राणा विजेता वेद उप विजेता रहे। जबकि डबल मुकाबले में विराज व रियाश विजेता व वेद व दिनान उप विजेता रहे। अडंर-13 एकल मुकाबले में आदवित विजेता व सुमित उप विजेता रहे। डबल मुकाबले में आदवित व सुमित विजेता व दर्श व इशित उप विजेता रहे। लड़कों के अंडर-15 एकल मुकाबले में हन्नी विजेता व शिवम उप विजेता रहे। जबकि डबल मुकाबले में शिवम व अर्पित विजेता व कार्तिक और वंश उप विजेता रहे। अंडर-17 एकल मुकाबले में जतिन विजेता व पर्णव सिंह उप विजेता रहे। डबल में जतिन व अर्पित विजेता और शिवम व अंकित उप विजेता रहे। अंडर -19 एकल मुकाबले में रितिक विजेता व शुभम उप विजेता रहे। अंडर-9 विराज विजेता व रियाश उप विजेता रहे। लड़कियों के अंडर-13 एकल आइजोल बंसल विजेता व एंजल नागल उप विजेता रहीं। अंडर -13 डबल एंजल व आइजोल विजेता, प्राकृति व नव्या उपविजेता रहीं। जबकि इसी वर्ग में मिक्स डबल आइजोल व प्रभव विजेता व आदवित व प्रकृति उप विजेता रहे। एकल अंडर- 15 आरुही विजेता व आर्ध्य उप विजेता रहीं। अंडर -17 श्रुति विजेता व आरुही उप विजेता रहीं। मिक्स डबल अंडर-17 में जतिन व आरुही विजेता व श्रुति व प्रणव सिंह उप विजेता रहे। प्रतियोगिता के चीफ पैटर्न रमेश चौहान व संचालक बीके जोशी ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। बीके जोशी ने बताया की खिलाड़ियों को दूसरे चरण में भी अंक दे दिए गए हैं। अगला चरण मार्च में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के दूसरे चरण का शुभारंभ कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया।