फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि में फल, सब्जी प्रसंस्करण डिप्लोमा के लिए प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
35 सीटें उपलब्ध, 3 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, 10 फरवरी को आयोजित होगी काउंसलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश शुरू किए हैं। यह कार्यक्रम फल, सब्जी प्रसंस्करण और बेकरी उत्पादों पर केंद्रित हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इस कौशल आधारित कार्यक्रम का संचालन करेगा। यह विद्यार्थियों को खाद्य उत्पादों और बेकरी उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देगा। इसमें प्रसंस्करण तकनीकों, उत्पाद विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण शामिल है। प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं में कम से कम 40 फीसदी अंक है। इस कार्यक्रम के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। कुल 35 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है। काउंसलिंग 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी
विज्ञापन

कार्यक्रम की कुल फीस 5,000 रुपये है, जिसका भुगतान दो किस्तों में संभव है। प्रॉस्पेक्टस और आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uhf.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आवेदकों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की प्रतियां, चरित्र प्रमाण पत्र तथा आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) संलग्न करने होंगे। सामान्य श्रेणी के लिए 100 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 50 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी जमा करना होगा। आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजी जा सकती हैं। इन्हें सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक), कुलसचिव कार्यालय को भेजना होगा। आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से भी जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें