कंडाघाट/चायल (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में विज्ञान संकाय (साइंस स्ट्रीम) को यथावत जारी रखने के निर्णय से क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। इस फैसले के बाद अब स्थानीय छात्रों को विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विज्ञान संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 31 जुलाई तक महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्थानीय निवासी रमेश ठाकुर, वीरेंद्र यादव, सुषमा शांडिल, रेखा, जया सहित अन्यों ने सरकार व प्रशासन के इस निर्णय को दूरदर्शी कदम बताया है।