सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में प्रवेश प्रक्रिया के लिए सोमवार सुबह 10:00 बजे कॉलेज का पोर्टल खोल दिया जाएगा। दाखिला लेने वाले विद्यार्थी गूगल पर सबसे पहले www.gcsolan.ac.in पर जाएं और लॉग इन करें। पंजीकरण करने के बाद एडमिशन का मैन पेज खुल जाएगा। यहां पर प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। साथ ही 50 रुपये ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी। महाविद्यालय में केवल 10 दिन तक ऑनलाइन एडमिशन की जाएगी। इसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस बीच सीबीएसई के परीक्षा परिणाम न आने को लेकर तारीख बढ़ाई जा सकती है। 20 जुलाई को पोर्टल बंद होने के बाद 21 को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसे विद्यार्थियों को मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके बाद 22 से 25 तक ऑनलाइन एडमिशन की काउंसलिंग की जाएगी। वहीं, कॉलेज अध्यापक दीपक गुप्ता ने कहा कि सोमवार से कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर काउंसलिंग की जाएगी। सीबीएसई का परिणाम अभी नहीं निकला है। इसको लेकर दाखिले की तारीख बढ़ाई जा सकती है।