नालागढ़ (सोलन)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मार्च से बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी है। क्षेत्रीय केंद्र नालागढ़ के समन्वयक डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जो विद्यार्थी पहले से किसी अन्य संस्थान में नियमित (रेगुलर) पाठ्यक्रम कर रहे हैं, वे भी इग्नू से अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इग्नू की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक विद्यार्थी अपने एंड्रॉयड फोन या कंप्यूटर के माध्यम से वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी पेश आती है, तो नजदीकी अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।