फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अदिति को मिला तीज क्वीन का ताज, पायल की मेहंदी सबसे अच्छी

Fri, 07 Aug 2026 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
तीज कार्यक्रम के अवसर पर इनर व्हील क्लब नालागढ़ के सदस्य तथा प्रतिभागीस्रोत: क्लब
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब नालागढ़ द्वारा तीज के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। इनर व्हील क्लब नालागढ़ ने शुक्रवार को गुरुकुल संस्थान में सावन महीने के चलते मेहंदी और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संस्थान के प्रधानाचार्य मणि धीमान उपस्थित रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में पायल की मेहंदी को पहला और कृतिका को दूसरा स्थान मिला। अदिति को तीज क्वीन के ताज से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त और पंजाबी गिद्दे में ऋषिता रितिका और जसविंदर ने पंजाबी गिद्दे से सभी का दिल जीत लिया। प्रिया द्वारा नाटी और हरप्रीत और पूजा में द्वारा हास्य प्रस्तुत किया गया। मनिंदर, निर्जला, प्रिया और आरती द्वारा हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विजेताओं को कॉपियां और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा पंकज वशिष्ठ ने शृंगार का आध्यात्मिक पारंपरिक और महत्व बताया और प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की मेहनत के लिए बधाई दी। इस मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष पंकज वशिष्ठ के अलावा क्लब की उपाध्यक्ष प्रेम जोशी, सचिव रिंचन, कोषाध्यक्ष संगीता नीना पराशर, नेहा अंजू जैन, गौरी, अंबिका व संस्थान से पूनम, आंचल और मनजीत भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें