फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबाघाट-शलूमना सड़क पर चल रही टारिंग में कोताही हुई तो करेंगे कार्रवाई : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में निजी कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री बोले, सड़कों की गुणवत्ता का रखा जा रहा ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चंबाघाट-शलूमणा सड़क का मामले में कोताही पाई गई तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह बात लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। वे सोलन के एक निजी कांप्लेक्स में दुकान का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दे रही है और इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबाघाट-शलूमणा सड़क को देखा जाएगा व विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी। यदि सड़क निर्माण में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि टारिंग, चौड़ीकरण व नालियों का उचित प्रबंध सभी सड़कों में होना चाहिए यह सुनिश्चित किया जाएगा। गौर हो कि चंबाघाट-शलूमणा सड़क पर हो रही टारिंग की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क को चौड़ी किया गया, मगर टारिंग काफी कम की गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का डर बना हुआ है। साथ ही इस पर टारिंग काफी घटिया क्वालिटी की हुई है, जो कुछ जगहों पर दूसरे दिन ही उखड़ने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें