फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अतिक्रमण पर कार्रवाई, चार दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के बाद शहर में नहीं हट रहा अतिक्रमणयूबीए मार्केट से अपर बाजार तक रास्ता हुआ संकरा
विज्ञापन

मालरोड पर भी यही हाल, अब निगम ने दिखाई सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। निगम ने चार दुकानदारों के चालान कर 8000 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं, कई दुकानदारों को हिदायत दी है कि सीमित जगह तक ही सामान को लगाएं। इससे पहले भी कई बार दुकानदारों को हिदायत दी गई है, लेकिन दुकानदार नहीं मान रहे हैं। ऐसे में अब निगम की टीम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में दिवाली के बाद से अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि यूबीए मार्केट से अपर बाजार तक सामान सजाने के कारण रास्ता संकरा हो गया है। मालरोड पर भी यही हाल है। रेहड़ी-फड़ी वाले हर कही बैठे हुए हैं। इससे मालरोड पर भी राहगीरों को समस्या पेश आ रही है। अब नगर निगम ने सख्त हो गया है। वीरवार को निरीक्षक दीपराज हंस ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि लगातार इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। आगामी दिनों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। नियमों को न मानने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें