फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में नशा तस्करी के 112 मामलों में 200 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष से अब तक नशे की कमाई की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस ने पिछले वर्ष से लेकर अब तक नशा तस्करी के 125 मामले पंजीकृत किए हैं। इनमें 200 आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा गया है। इन मामलों में नशे की सप्लाई करने वाले बाहरी राज्यों के 42 आरोपियों को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, व उत्तराखंड राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। इन बाहरी राज्यों के तस्करों की ओर से हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 14 बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क को डिस्मेंटल किया गया है। इसके अलावा जिला सोलन पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर जो बार-बार मुकदमे दर्ज होने पर भी जमानत पर बाहर आकर नशा तस्करी में संलिप्त हो रहे हैं, उन पर नकेल कसते हुए प्रिवेंटिव डिटेंशन में कार्रवाई करते हुए 10 आदतन अपराधियों को तीन-तीन माह के लिए जेल भेजा है। इसके अलावा 12 मामलों में 39 आरोपियों और उनके सहयोगियों की करीब 15 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इनमें छह चिट्टे, एक अफीम और दो चरस के मामले शामिल हैं। आरोपियों की नशे के धंधे से तैयार करोड़ो रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इनमें आलीशान होटल, प्लॉट, लग्जरी गाड़ियां, कैश डिपॉजिट, फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें