फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खुद पर गोलियां चलवाने वाला कारोबारी पुलिस की पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली चलाने वाले आरोपी का पुलिस दो दिन बढ़ा पुलिस रिमांड
विज्ञापन


पीएसओ हटने के बाद खुद पर चलवाई थीं रामकिशन ने गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। खेड़ा राजपुरा मार्ग पर डाडी कानिया गांव के समीप बद्दी के मलपुर गांव के कबाड़ के कारोबारी रामकिशन की कार पर गोली बरसाने वाले आरोपी इकबाल को अदालत ने दो दिन का पुलिस ने रिमांड दिया है। इससे पहले आरोपी को अदालत ने तीन दिन का रिमांड दिया था। रिमांड पूरा होने पर उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन और रिमांड दिया। बद्दी के चनालमाजरा के युवक इकबाल मोहम्मद को इस काम के लिए कारोबारी ने हायर किया और अपनी ही बुलेट प्रूफ कार पर गोलियां बरसा दीं। कारोबारी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन


एसपी इल्मा अफरोज ने बताया कि 26 अक्तूबर को मलपुर गांव के कबाड़ के कारोबारी रामकिशन ने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर गोलियां बरसाने के लिए एक योजना बनाई। रामकिशन को पहले ही पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई हुई थी। एक पीएसओ उसके साथ चलता था लेकिन एसपी ने जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद उसे हटा दिया था। एसपी का मानना है कि उसकी जिम्मेदारी हर व्यक्ति की सुरक्षा करना है। वह सभी को पीएसओ नहीं दे सकती है। पहले ही पुलिस बल कम है। पीएसओ हटने से रामकिशन निराश था और उसने यह योजना स्वयं ही बनाई थी। इकबाल को इसके लिए पैसा देकर हायर किया गया था। इकबाल पेशे से आपराधिक मामलों में पहले से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ अवैध खनन के मामले दर्ज है। इकबाल ने यह पिस्टल मध्य प्रदेश के खरीदी थी जिससे गोलियां बरसाई गईं। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच हर पहलू से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें