फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबाड़ व्यवसायी पर जानलेवा हमले के दोनों आरोपी चार दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जसप्रीत और पंजाब के मनप्रीत से होगी पूछताछ, दो पिस्तौल व 15 कारतूस हो चुके हैं बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ में कबाड़ व्यवसायी पर हुई गोलीबारी और जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को एसीजेएम न्यायालय नालागढ़ में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस मुख्य साजिशकर्ता और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को वारदात के तुरंत बाद बद्दी पुलिस ने ढेरोवाल बैरियर के पास नाकाबंदी कर हरियाणा निवासी जसप्रीत सिंह और पंजाब के संगरूर निवासी मनप्रीत सिंह को दबोच लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की थी। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हमले के पीछे कोई अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह तो शामिल नहीं है। आरोपियों के तार कहां-कहां जुड़े हैं और व्यवसायी से क्या पुरानी रंजिश थी, इसका खुलासा पूछताछ के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें