बद्दी पुलिस ने 3.524 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में 3.524 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मुख्य सप्लायर पर पहुंचने की कोशिश करेगी। पुलिस ने थाना बरोटीवाला क्षेत्र में एक प्रवासी व्यक्ति कन्हैया के कब्जे से 3.524 किलो गांजा बरामद किया था। आरोपी ने अपने पिट्ठू बैग में गांजा छिपा रखा था, जिसे वह बेचने की फिराक में था। पुलिस ने गांजा को कब्जे में लेने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। कन्हैया को मंगलवार को कसौली स्थित अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने रिमांड मिलने की पुष्टि की है।