फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिट्टे का मुख्य सप्लायर चार दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। चंडीगढ़ से गिरफ्तार चिट्टे के मुख्य सप्लायर को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी से चिट्टे के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस ने चड़ीगढ़ से चिट्टे के मुख्य सप्लायार दीपक निवासी सेक्टर-38, डड्डू माजरा को गिरफ्तार किया था। आरोपी के ठिकाने की तलाशी ली तो करीब 14 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ था। इस मामले में चार आरोपियों से 25 ग्राम चिट्टा बरामद किया जा चुका है। शिमला के आरोपी की ओर से चिट्टे के लिए बेची गई मां की सोने की बालियां भी मुख्य आरोपी से बरामद कर ली गई हैं। मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त में लिया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी से चिट्टे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी काफी समय से हिमाचल में चिट्टा सप्लायर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें