Accused of throwing chickens at Kalka-Shimla highway near Solan still at large
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर पिछले एक सप्ताह से लगातार मुर्गों को फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति के फेंके मुर्गों से पशु पालन विभाग में दहशत का माहौल बना हुआ है। पशु पालन विभाग के अधिकारियों को अभी तक पता ही नहीं लग पाया कि आखिर कौन इस कार्य को अंजाम देने में लगा हुआ है। हालांकि पशु पालन विभाग से पुलिस में रिपोर्ट तो दर्ज करवा दी गई है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार जिला उपायुक्त ने इस घटना को देखते हुए परवाणू बैरियर से हिमाचल में मुर्गों को लाने पर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक प्रवेश बंद कर दिया है। उप निदेशक पशु पालन विभाग भरत भूषण गुप्ता ने बताया की मुर्गे फेंकने वाले को ढूंढने के लिए धर्मपुर और परवाणू पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। पुलिस परवाणू बैरियर और कुमारहट्टी बाईपास पर टनल में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर मुर्गे फेंकने वाले वाहन का पता लगा रही है।