फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से दबोचा चार साल के बच्चे की हत्या का मुख्य आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला में चार साल के बच्चे की गला घोंट कर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पंजाब से दबोच लिया है। 10 जून को बरोटीवाला में बच्चे की हत्या का पता चला था। इस मामले में एक महिला समेत दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

चार साल के प्रवासी बच्चे की गला घोंट कर हत्या की गई थी। बच्चे के सिर पर चोट के निशान भी थे। यह बच्चा तीन दिन से लापता था और जब बच्चे की मां ने 10 जून को इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दी तो पड़ोस में रहने वाले हुक्म सिंह को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला नेत्रवती को भी गिरफ्तार किया है। महिला के घर में बच्चे का शव था लेकिन उसने किसी को नहीं बताया।
एक अन्य युवक अजय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह युवक भी हुक्म सिंह के साथ मिल कर बच्चे को मारने में शामिल रहा। हत्या के मुख्य आरोपी नेत्रवती के बेटे को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसकी उम्र को लेकर संशय है जिस कारण उसका नाम उजागर नहीं किया है। इस युवक ने चार वर्षीय बच्चे का गला घोंट कर उसे मारा था।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने इसकी पुष्टि कर बताया कि आरोपियों ने बच्चे के साथ गलत हरकत करने के बाद उसका गला घोंट दिया। बच्चे के सिर पर भी चोट के निशान थे। मारने के बाद आरोपी को अपने घर में ही बोरी में छिपा दिया था। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें