फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 3.696 किलो अफीम के साथ यूपी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुराज माजरा के किराये के कमरे में कर रहा था काला कारोबार
विज्ञापन

आरोपी के पास से अफीम और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। जिला पुलिस बद्दी ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे महा-अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारी मात्रा में 3 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बद्दी पुलिस के इतिहास में अफीम की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से आया युवक सुराज माजरा स्थित अपने किराये के कमरे में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर ठहरा हुआ है। इसे क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सुराज माजरा में बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे की गई तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 3.696 किलो अफीम और नशा तोलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विकास श्रीवास्तव निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस बद्दी नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें