फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी तीन दिन की हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों शहर के निजी होटल से चला रहे थे नशे का कारोबार
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान चिट्टे के संबंध बड़े खुलासे की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के एक निजी होटल में चिट्टा और प्रतिबंधित दवाओं के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को एक निजी होटल से गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने आरोपियों से चिट्टे के संबंध में पूछताछ भी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान चिट्टे के संबंध में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। विशेष जांच इकाई की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर सोलन शहर के एक होटल में दबिश देकर सूरज निवासी गांव डरोग, डाकघर ओडी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, वैभव शांडिल निवासी गांव कोट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन तथा हर्ष दिलटा निवासी गांव व डाकघर जड़ग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन से 6.96 ग्राम चिट्टा और 30 गोलियां प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत से पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। प्रतिबंधित दवाएं कहां से लाई गईं, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में औषधि विभाग भी जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें