पुलिस ने जिले के दाड़लाघाट, धर्मपुर और परवाणू में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस और एसआईयू टीमों ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 33.96 ग्राम चिट्टा और 409.62 ग्राम चरस बरामद की है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है।
पिकअप गाड़ी से 409 ग्राम चरस बरामद, कुल्लू का व्यक्ति गिरफ्तार
दाड़लाघाट(सोलन)। पुलिस उपमंडल दाड़लाघाट की एसआईयू टीम ने खिड़ीघाटी में एनएच-205 पर खड़ी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी की तलाशी ली। आनी (कुल्लू) निवासी नरेश कुमार (38) के कब्जे से 409.62 ग्राम चरस बरामद हुई। अर्की थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और तस्करी के नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
इनसेट
होंडा सिटी सवार दो युवकों से 23.55 ग्राम चिट्टा बरामद
धर्मपुर (सोलन)। एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पट्टा मोड़ के पास नाकाबंदी कर एक होंडा सिटी कार को रोका। तलाशी के दौरान कार सवार रामपुर निवासी गौरव शर्मा (41) और निरमंड (कुल्लू) निवासी मंथन ठाकुर (28) से 23.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। धर्मपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपियों के पुराने बैकग्राउंड और सप्लाई चेन का पता लगा रही है। संवाद
इनसेट
4.54 ग्राम चिट्टा मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी परवाणू से दबोचा
परवाणू (सोलन)। परवाणू पुलिस की पीओ सेल टीम ने काफी समय से चकमा दे रहे भगोड़े आरोपी अंकुर धीमान (26) को उसके गांव खडीन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में 4.54 ग्राम चिट्टा बरामदगी का मामला दर्ज है। जमानत पर बाहर आने के बाद ट्रायल के दौरान गैरहाजिर रहने पर अदालत ने उसे 12 जनवरी 2026 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी बार-बार ठिकाने बदल रहा था, जिसे आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। संवाद
इनसेट
चेकिंग के दौरान 10.41 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
धर्मपुर(सोलन)। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में शाई (कसौली) निवासी तजिंदर सिंह (33) को गिरफ्तार किया गया है। धर्मपुर पुलिस ने तस्कर की गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से नशे के अवैध कारोबार को लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद