परवाणू में नाली से लोहे की जाली चोरी कर ले जाता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। संवाद
- फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। परवाणू में नालियों पर लगे लोहे के एंगल और जालियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार परवाणू के सेक्टर एक स्थित एसबीआई शाखा के बाहर बनी नालियों से लोहे के एंगल की 12 जालियां चोरी हुई थीं। इसकी शिकायत नगर परिषद परवाणू ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से शातिर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नीतीश शर्मा निवासी बिहार जो उचा गांव परवाणू में रह रहा है के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।