फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शटरिंग की प्लेटें चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 50 हजार का सामान किया बरामद
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अर्की-शालाघाट सड़क पर निर्माणाधीन ब्रेस्ट वॉल से शटरिंग की प्लेटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को अर्की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई 46 शटरिंग प्लेटें भी बरामद कर ली हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई जा रही है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

शिमला निवासी ठेकेदार आशीष कौशल ने 28 सितंबर को पुलिस थाना अर्की में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अर्की-शालाघाट मार्ग पर ब्रेस्ट वॉल निर्माण स्थल से 15 सितंबर को अज्ञात चोर 46 शटरिंग की प्लेटें चुरा ले गए। जब प्लेटों का कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। अर्की पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अमर देव निवासी गांव छामला नवगांव तहसील अर्की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें