फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भोलेश्वर उद्योग में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने 26 सितंबर की रात को बद्दी की भोलेश्वर इंडस्ट्रीज में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां एआई सेल ने की हैं। पुलिस ने झाड़माजरी के शिवालिक नगर के परवीन नेगी पुत्र विजय पाल नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार परवीन नेगी के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक एनडीपीएस एक्ट के तहत और दूसरा चोरी का है। इसके अलावा पुलिस ने झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाली हैदर अली को गिरफ्तार किया है। हैदर अली के खिलाफ पहले से ही सात मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक हत्या और शेष चोरी के हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी। एसपी बद्दी कुमारी इल्मा अफरोज ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें