फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भुड्ड़ बैरियर पर जानलेवा हमले के मामले दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में भुड्ड़ बैरियर के पास एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बद्दी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ केशी (25) और रोहित (24) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी बद्दी तहसील के गांव डोडूवाल (लोधीमाजरा) के रहने वाले हैं। मामले में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
यह वारदात 9 अगस्त की रात को हुई थी, जब स्थानीय व्यापारी मक्खन सिंह अपने गोदाम से गाड़ी में घर लौट रहे थे। भुड्ड़ बैरियर के पास एक स्विफ्ट कार और पिकअप वाहन से आए हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मक्खन सिंह को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। इस संबंध में बद्दी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का गहन विश्लेषण किया, जिसके आधार पर इन दोनों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें