सोलन। जाबली में एक ढाबे से मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नेपाल मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 मार्च को जाबली निवासी अशोक कुमार ने धर्मपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि जाबली में ढाबा चलाता है। 16 मार्च को ढाबा बंद करके अपने कमरे में चले गए। 17 मार्च को जब ढाबे में आए तो देखा कि गल्ले से छेड़छाड़ की गई है। गल्ले में रखा फोन गायब था। धर्मपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी प्रेम कुमार गुरंग निवासी गांव जाबली तहसील कसौली सोलन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने मोबाइल को जाबली गांव के रहने वाले नितिन नामक व्यक्ति को बेचा है। मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।