फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: योजनाओं को गति देने के लिए सटीक डाटा संग्रहण करना आवश्यक

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में योजनाओं पर बैठक करते हुए अ​धिकारी। स्रोत: आईपीआर
विज्ञापन
सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण के लिए सहायता योजना विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोले डीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं को गति देने और नई योजनाएं बनाने के लिए सटीक डाटा संग्रहण अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यांवयन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण के लिए सहायता योजना विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुशासन और विकास से संबंधित डाटा का सांख्यिकी विभाग के डाटा से मिलान और अद्यतन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय डाटा पारदर्शी और सटीक निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि यह कार्यशाला डाटा संग्रहण और गुणवत्ता सुधार में सहायक होगी। उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे तथ्यों पर आधारित डाटा एकत्रित कर सांख्यिकी विभाग को उपलब्ध कराएं। आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा ने बताया कि प्रमाणिक और सत्यापन योग्य डाटा ही सही नीतिगत निर्णयों के लिए आधार बन सकता है। उन्होंने डाटा संग्रहण के दौरान आने वाली चुनौतियों और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक सुरेश वर्मा ने जिला सुशासन डाटा संग्रहण की प्रक्रिया पर प्रस्तुति दी और बताया कि इसका उद्देश्य शासन की गुणवत्ता मापने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से डाटा संग्रहित करना और उसका विश्लेषण करना है। जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रेम ठाकुर ने प्रशिक्षण एवं डाटा संग्रहण के तरीकों पर मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में सांख्यिकी विषय पर प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें